गणतंत्र दिवस / 26 जनवरी पर मजेदार निबंध 200 शब्दों में ( Speech On Republic Day In Hindi)

गणतंत्र दिवस / 26 जनवरी पर मजेदार निबंध 200 शब्दों में ( Speech On Republic Day In Hindi )

 

अगर आप गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अपने स्कूल या कोचिंग में भाषण देना चाहते हो तो यह प्यारा सा भाषण जरूर दीजिए।

 

26 जनवरी 1950 को अपने देश में गणतंत्र घोषित किया गया। हम लोगों का अपना संविधान इसी दिन क्रियान्वित किया गया। इसलिए हम लोगों की वास्तविक आजादी 26 जनवरी 1950 को शुरू हुई। इस दिन प्रत्येक वर्ष सभी विद्यालय, महाविद्यालय और कार्यालय बंद रहते हैं। तथा अपने देश के लोग खुशी पूर्वक गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी मानते हैं।

इस दिन हम लोग तिरंगा झंडा फहराते हैं। आकाश तिरंगे झंडों से भर जाता है। सभी कार्यालय में कार्यालय के प्रधान झंडा फहराते हैं। झंडा तोलन समारोह के बाद सभी संस्थानों में मिठाइयां बांटी जाती है और विभिन्न तरह के कार्यक्रम संपन्न किए जाते हैं। इस दिन विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण किए जाते हैं।

26 जनवरी को विद्यार्थी 7:00 बजे सुबह में अपने विद्यालय तथा महाविद्यालयों में पहुंच जाते। वे मैदान को कागज की झड़ी तथा रंगीन मिट्टी से सजाते हैं। प्राचार्य झंडा फहराते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय गान गया जाता है।

झंडा फहराने के बाद प्राचार्य छात्रों को संबोधित करते हैं तथा उनसे देश की उन्नति के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए कहते हैं इस दिन हम लोग वर्णन करते हैं कि कैसे देश स्वतंत्र हुआ। हम लोग राष्ट्र के लोगों के कर्तव्यों के बारे में भी बदलते हैं।

इस प्रकार 26 जनवरी एक राष्ट्रीय पर्व है। यह हमारे देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हम लोग देश के अच्छे नागरिक होने का वादा करते हैं। इस दिन हम लोग देश की भलाई के लिए कुछ करने की कसम लेते हैं।

इनके बाद सभी के बीच मिठाइयां या तो चॉकलेट के रूप में कुछ प्रसाद बांटा जाता है। उनसे पहले बच्चे भाषण देते हैं या राष्ट्रगीत गाकर सभी को सुनते हैं। देशभक्ति गाने पर डांस भी किया जाता है और इन्हीं के माध्यम से सभी लोगों को देश के प्रति प्यार करने को सिखलाता है। इन्हीं शब्दों के बाद मैं अपना वाणी को विराम लेता हूं।

जयहिंद जय भारत। गणतंत्र दिवस पर निबंध

 

गणतंत्र दिवस पर निबंध 250 शब्दों में | Essay On Republic Day In Hindi

गणतंत्र दिवस पर निबंध 300 शब्दों में | Essay On Republic Day in Hindi (2024)

 

26 जनवरी पर सबसे आसान और शानदार भाषण | Speech On Republic Day In Hindi | गणतंत्र दिवस भाषण

 

 

 

Leave a comment